जाति जनगणना की प्रक्रिया पर खरगे-राहुल ने जताई चिंता, मोदी को लिखा संयुक्त पत्र

नयी दिल्ली 25 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त पत्र लिखकर जाति जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया पर गंभीर चिंता जताई है। श्री खरगे ने कहा कि खुले सवालों के माध्यम से जातियों की सही गिनती संभव नहीं है। एक ही जाति के अलग-अलग नामों और उपजातियों के रूप में दर्ज होने से आंकड़े बिखर सकते हैं, जिसका सबसे अधिक नुकसान अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अति पिछड़े और वंचित समुदायों को होगा। श्री खरगे ने कहा कि कांग्रेस की मांग स्पष्ट है कि मौजूदा प्रश्नावली को रद्द कर प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार की जाए।

इसके लिए राजनीतिक दलों, विशेषज्ञों और आम जनता से व्यापक परामर्श किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि तेलंगाना और बिहार में किए गए जाति सर्वेक्षणों की तर्ज पर पहले से तैयार और प्रमाणित जाति सूची के आधार पर गणना करना इसका व्यावहारिक समाधान हो सकता है। श्री खरगे ने जोर देकर कहा कि जाति जनगणना केवल कराई ही नहीं जानी चाहिए, बल्कि उसके आंकड़े सही और विश्वसनीय भी होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सटीक जातीय आंकड़े सामाजिक न्याय और वंचित समुदायों के अधिकारों से जुड़े नीतिगत फैसलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

.....

Next Post

सिग्रामपुर चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक के बेटे का एमबीबीएस में चयन

Tue Aug 25 , 2026
दमोह: जिला पुलिस बल के लिए गर्व का पल। सिग्रामपुर चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामगोपाल 105 के पुत्र अरुण कुमार का एमबीएस मेडिकल कॉलेज में चयन हुआ है।अरुण की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग सहित जिले भर से बधाई और शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। इस सफलता पर […]

You May Like