सीधी। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आजीविका मिशन द्वारा तीन दिवसीय राखी मेले का आयोजन किया गया है। मानस भवन में आयोजित मेले का शुभारंभ सीधी विधायक रीति पाठक ने किया। मेले में जिले के महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है। यहां मिलेट्स उत्पाद, जूट और बांस से बने सामान, महुआ से तैयार लड्डू-कुकीज, देसी अरहर दाल, हैंडलूम, अचार, मूर्तियां, पंजा दरी, दोना-पत्तल सहित कई उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। आयोजन का उद्देश्य महिला समूहों के हुनर और उत्पादों को बाजार से जोड़ना, उनकी बिक्री बढ़ाना और महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। यह राखी मेला 23 से 25 अगस्त तक मानस भवन, सीधी में आयोजित किया जा रहा है।
Next Post
कर्ण शर्मा ने इंटरनेशनल और भारतीय घरेलू करियर को अलविदा कहा
Sun Aug 23 , 2026
कानपुर, 23 अगस्त (वार्ता) कर्ण शर्मा ने 38 साल की उम्र में अपने इंटरनेशनल और भारतीय घरेलू करियर को अलविदा कह दिया है। इस लेग-स्पिनर ने भारत के लिए तीनों फ़ॉर्मेट में खेला। रेलवे के इस क्रिकेटर ने शनिवार रात कानपुर सुपरस्टार्ज़ और मेरठ मावेरिक्स के बीच यूपी टी 20 […]

You May Like
-
2 years ago
क्रेन वाहन समेत 8 दोपहिया वाहन ले उड़े बदमाश
-
6 months ago
वैवाहिक कार्यक्रम में चली लाठी, तीन घायल
-
6 months ago
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी