अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश: फर्जी फर्मों के जरिए साइबर ठगी और बैटिंग, 6 आरोपी गिरफ्तार

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले मे बेरोजगार व्यक्तियों के नाम से फर्जी फर्म एवं म्यूल बैंक खाते खुलवाकर करोड़ों रुपये का आनलाईन सट्टा खिलाने वाले संगठित गिरोह और उससे जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने02 करोड़ 69 लाख रुपये से अधिक नकद राशि, करीब 30 लाख रुपये का सोना और नोट गिनने की मशीन हुई बरामद किया है।30 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा, कई फर्जी कंपनियो के एटीएम, पासबुक, चेकबुक, मोबाईल एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए । पुलिस को जांच में सामने आया है कि गिरोह द्वारा बेरोजगार एवं सामान्य व्यक्तियों को कमीशन एवं पैसों का लालच देकर उनके दस्तावेज प्राप्त किए जाते थे तथा उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर फर्जी फर्म तैयार कर विभिन्न निजी बैंकों में करंट अकाउंट खुलवाए जाते थे। इन खातों को बाद में गिरोह द्वारा अपने नियंत्रण में लेकर सायबर ठगी एवं अन्य आनलाईन बैटिंग गतिविधियों से प्राप्त राशि के लेन-देन एवं सर्कुलेशन के लिए म्यूल अकाउंट (Mule Account) के रूप में उपयोग किया जा रहा था।

थाना मकरोनिया में फरियादी रोहित पिता रूपराज पटेल द्वारा उपस्थित होकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई कि उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उसके नाम से फर्जी फर्म बनाई गई तथा उसके आधार पर फेडरल बैंक, शाखा मकरोनिया में करंट अकाउंट खुलवाया गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मकरोनिया पुलिस द्वारा संबंधित बैंक खाते का तत्‌काल परीक्षण एवं विश्लेषण कराया गया। बैंक खाते के प्रारंभिक विश्लेषण में सामने आया कि फरियादी के नाम से “ग्लैमर इंटरप्राइजेस” नामक फर्म तैयार कर फेडरल बैंक में उसके नाम से करंट अकाउंट खुलवाया गया तथा फरवरी 2026 से अब तक लगभग 06 माह की अवधि में करीब 90 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया। मामले मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेन्द्र सोलंकी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मकरोनिया नितिन पाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर खाते में हुए लेन-देन, संबंधित फर्मों, बैंक खातों एवं तकनीकी साक्ष्यों का विस्तृत विश्लेषण किया गया तथा आरोपियों की गिरफ्‌तारी हेतु अलग टीम गठित की गई। प्रारंभिक विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी धर्मेन्द्र नाहर एवं सोनू दांगी को गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों से सूक्ष्मता एवं गहनता पूछताछ पर पता चला कि उसने यह कार्य अमित विश्वकर्मा निवासी भोपाल से मुंबई में सीखा था। अमित विश्वकर्मा की गिरफ्तारी पर पता चला कि ऑनलाइन गेमिंग एवं बैटिंग से प्राप्त राशि के सर्कुलेशन के लिए बैंक खातों की आवश्यकता होती है। उसके बाद धर्मेन्द्र नाहर ने अपने सागर के स्थानीय साथी सोनू दांगी तथा सरमन उर्फ शुभम रैकवार निवासी खजुराहो, विपिन गिरी एवं स्वर्णेन्द्र पांडे निवासी भोपाल के साथ मिलकर बेरोजगार व्यक्तियों को पैसों का लालच देकर उनके नाम से फर्जी फर्मे तैयार कर निजी बैंकों में बैंक खाते खुलवाना शुरू किया।

पूछताछ में यह तथ्य आया कि आनलाईन बेटिंग में उसका मित्र रिषभ पटेल निवासी भोपाल बैटिंग का संचालन करता है। तत्काल पृथक से टीम भेज कर रिषभ पटेल को तलाश कर उसकी गिरफ्तारी की गई और रिषभ के कब्जे से आनलाईन बैटिंग का 2,69,42,700 रुपये नगदी, करीब 30 लाख का सोना व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुये है।रिषभ से गहनता से पूछताछ पर पूरी संदिग्ध गतिविधि एवं आनलाईन बेंटिंग का विस्तृत खुलासा हुआ जिसने बताया कि वह भोपाल से आनलाईन व अन्य वेबसाईट से आनलाईन बैटिंग खिलाता था फर्जी फर्मों के खाता को उपयोग कर पैसा आनलाईन ट्रासफर कर नगदी निकाल लेता था। इसके लिए उसने टेलीग्राम के माध्यम से ग्राहकों की एक ग्रुप के माध्य‌म से चैन बना रखी थी जिसके माध्यम से वो ग्राहकों को अपने ऑनलाइन सट्टे के पेनल में एडमिन बनकर ग्राहकों को लिंक एयर क्रेडिट कॉइन भेजकर ऑनलाइन बेटिंग करवाता था।

गिरफ्तारशुदा आरोपी अमित विश्वकर्मा और रिषभ पटेल का 8 दिवस का न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया हैं। जिनसे उक्त नेटवर्क के सम्बन्ध में अन्म सहयोगियों के समबन्ध में पूछताछ की जा रही हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से प्राप्त जानकारी एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अब तक 30 से अधिक फर्जी फर्मों का पता लगाया गया है। इन फर्मों के नाम से विभिन्न निजी बैंकों में खाते खोले गए तथा इनका उपयोग संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के लिए किया गया। 20 से अधिक फर्जी फर्मों मे ग्लैमर इंटरप्राइजेस, भूपेन्द्र इंटरप्राइजेस, सूर्या इंटरप्राइजेस ,समृद्धि टूर एंड ट्रेवल्स. लवली स्वीट एंड मसाला चाट सेंटर, कार्तिक इलेक्ट्रॉनिक्स . स्टार इंटरप्राइजेस. राजपूत इंटरप्राइजेस, अनुभव ट्रेडर्स , सागर ट्रेडर्स, शर्मा जी इंटरप्राइजेस, सौरभ इंटरप्राइजेस, माखन इंटरप्राइजेस, अंकेश इंटरप्राइजेस . तनविक इंटरप्राइजेस , यूनिक टूर एंड ट्रेवल्स . महाकाल ट्रैडर्स, मैक्स ट्रैडर्स,बालाजी ट्रैडर्स ,जय महाकाल टूर एण्ड ट्रेवल्स सहित फर्मों से संबंधित बैंक खातों के प्रारंभिक वित्तीय विश्लेषण में करीब 5.50 करोड़ रुपये से अधिक राशि का ट्रांजेक्शन होना पाया गया है।

गिरफ्तार आरोपियो मे धर्मेन्द्र पिता हरिदास नाहर, निवासी सिविल लाइन के पीछे, जिला खजुराहो, छतरपुर हाल निवासी शिवनगर, थाना बहेरिया, सोनू दांगी पिता रामेश्वर दांगी, , निवासी ग्राम बमोरी घाट, थाना जैसीनगर, जिला सागर। अमित विश्वकर्मा पिता जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा निवासी 10 मंगल नगर सुखलिया इंदौर हाल रोहित नगर भोपाल।. विपिन गिरी पिता अशोक गिरी नि.186 नीरजा नगर जेके रोड नरेला संकरी थाना पिपलानी जिला भोपाल, स्वर्णेन्द्र पांडे पिता चंद्रभान पांडे निवासी म.नं.29 पीताम्बरा होम्स खजूरी कला थाना अवधपुरी, भोपाल,रिषभ पटैल पिता स्व.रवि पटैल स्थाई निवासी बिन्जियाँ जिला मंडला – वर्तमान पता – बी-01 महाकाली सोसाईटी त्रिलंगा औरा माँल के पास थाना शाहपुरा, भोपाल।अन्य फरार आरोपियो मे सरमन उर्फ शुभम रैकवार पूरण लाल अहिरवार निवासी नि खजुराहो, छतरपुर वर्तमान पता भोपाल. ऋषि केशव सिंह पिता अरविन्द सिंह चौहान निवासी पिपरोहर, थाना कोतवाली जिला सीधी वर्तमान पता 12, मैन बस स्टेंड भोपाल​ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है

Next Post

अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज पहली बार 40 ट्रिलियन डॉलर के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर दबाव बढ़ गया है

Thu Aug 20 , 2026
वाशिंगटन,  अमेरिकी वित्त विभाग के नए आंकड़ों के अनुसार, देश का सार्वजनिक कर्ज रिकॉर्ड 40 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। पिछले दस महीनों के भीतर ही इस कर्ज में लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आर्थिक विशेषज्ञों ने गंभीर चिंता जताई है। भारी […]

You May Like