
इंदौर। हर साल की तरह अहिल्या उत्सव समिति ने इस बार भी शहर में अच्छी बारिश के लिए रुद्र अभिषेक करवाया। अभिषेक पूर्व लोकसभा अध्यक्ष की उपस्थिति में इंद्रेश्वर महादेव मंदिर पर किया गया। समिति अध्यक्ष ने यह भी बताया कि अहिल्या बाई की पुण्यतिथि पर भी इंद्रेश्वर महादेव में अभिषेक कराया जाता है।
शहर में अच्छी बारिश के लिए अहिल्या उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष इंद्रेश्वर महादेव मंदिर में रुद्र अभिषेक कराया जाता है। इस बार अभिषेक करने में समिति को देर हो गई। आज पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की उपस्थिति में इंद्रेश्वर महादेव मंदिर पर अहिल्या उत्सव समिति ने अभिषेक एवं पूजन किया।
समिति अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बताया कि हर साल अहिल्या बाई की पुण्यतिथि पर और अच्छी बारिश के लिए अभिषेक करवाते है। इस बार थोड़ा लेट हो गए और बारिश भी अच्छी नहीं हो रही है, इसलिए समिति ने आज अभिषेक करवाया है। अभिषेक के दौरान पूर्व पार्षद ज्योति तोमर, अशोक डागा सहित समिति सदस्य मौजूद थे।
