
ग्वालियर: आंतरी थाना क्षेत्र के ग्राम मकोड़ा की गुर्जर कॉलोनी में तीन भाइयों द्वारा एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। घटना 11 अगस्त को सुबह 10 बजे से 10.15 बजे के बीच फरियादी के घर की है।
पुलिस के अनुसार फरियादी जितेन्द्र गुर्जर पुत्र लाखन सिंह गुर्जर, उम्र 34 साल, निवासी गुर्जर कॉलोनी, मकोड़ा, थाना आंतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी के अनुसार आरोपी देवेन्द्र, संजय और वीरेन्द्र, तीनों पुत्र लाखन सिंह गुर्जर, निवासी गुर्जर कॉलोनी, मकोड़ा, थाना आंतरी ने उसके साथ विवाद किया।
आरोप है कि तीनों आरोपियों ने फरियादी को मां बहन की गंदी गंदी गालियां दीं, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आंतरी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 75/26 दर्ज कर धारा 115(2), 296, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम किया है। मामले की विवेचना प्रआर 114 संजीव निगम, थाना आंतरी कर रहे हैं।
