छत्तीसगढ़ सड़क हादसे में 25 मजदूर घायल

जांजगीर-चांपा 14 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले के चारपारा से ठडगा बहरा गांव के बीच रविवार की सुबह मजदूरों को लेकर जा रहा वाहन पलट गया जिसमें 25 मजदूर घायल हो गये।

घायलों में चार की हालत गंभीर है जिन्हें बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार छोटा हाथी वाहन में 30 से 35 लोग भारत माला प्रोजेक्ट सड़क निर्माण में मजदूरी का काम करने जा रहे थे। तेज रफ्तार में होने की वजह से वाहन ने नियंत्रण खो दिया सड़क किनारे डिवाइडर से टकराने के बाद वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी अस्पताल लाया गया।

गंभीर रूप से घायलों का नाम रिया (20) ,राधिका (22), सावित्री (45) और संतोषी (60) है।

 

Next Post

खाद्य तेलों में टिकाव; अधिकांश दालों में तेजी, चावल सस्ता

Sun Jul 14 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 14 जुलाई (वार्ता) विदेशी बाजारों की गिरावट के दबाव के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा जबकि मांग निकलने से अधिकांश […]

You May Like

मनोरंजन