जड़ी बूटी दिवस आयुर्वेद धनवंतरी आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के जन्म दिवस के रूप में मनाया गया

दमोह। जड़ी बूटी दिवस आयुर्वेद धनवंतरी आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के जन्म दिवस के रूप में प्रातः 9 बजे, गजानन टेकरी पर आयोजित किया गया। जहां पर पतंजलि समिति के राज्य दान संग्रह प्रभारी डॉक्टर केदारनाथ शर्मा, नगर पालिका ब्रांड एंबेसडर श्री हरीश पटेल, गजानन टेकरी मंदिर संरक्षक दिलीप चौरसिया, जिला योग समिति आयोग के अध्यक्ष दीपक सिंह राजपूत, जन अभियान परिषद से महेंद्र ताम्रकार, बृजेश सेन, राकेश राठौर, नरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व जिला संयोजक एवीबीपी नमन शांडिल्य आदि स्थानीय समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गजानन टेकरी के चारों तरफ औषधि 101 पौधों को पहाड़ी के चारों तरफ लगाया गया, जिसमें आंवला, नीम, पारिजात, एलोवेरा, पीपल, आदि औषधीय पौधों को लगाया गया एवं उनके संरक्षण हेतु योजना भी डॉक्टर केदारनाथ शर्मा के द्वारा बनाई गई। उक्त आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय निवासी व पतंजलि योग समिति, पतंजलि चिकित्सालय, उम्मीद टीम के सदस्यों की मुख्य भूमिका रही.

Next Post

झाड़ू लगाने के बहाने ट्रेन में चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, 3 लाख का मंगलसूत्र बरामद

Tue Aug 4 , 2026
भोपाल। जीआरपी ने ट्रेन में झाड़ू लगाने के बहाने महिला यात्रियों के पर्स से कीमती सामान चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी संतोष के कब्जे से करीब दो तोला सोने का मंगलसूत्र, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई गई है, बरामद किया गया है। […]

You May Like