ग्वालियर: नगर निगम सभापति मनोज तोमर ने सोमवार को राष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग तैराक आशीष शिवहरे को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल एवं हेलमेट प्रदान किया। ट्राइसाइकिल मिलने के बाद आशीष ने खुशी जताते हुए कहा कि अब वे बिना किसी सहारे शहर में आवागमन कर सकेंगे।
यह वितरण कार्यक्रम आमखो स्थित सभापति के निवास कार्यालय में आयोजित किया गया।
