
दमोह। पं चंद्रशेखर आज़ाद स्मृति मंच के तत्वाधान में 23 जुलाई 2026 गुरुवार,संध्या समय 3 बजे से स्थानीय पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम भवन में अजेय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आज़ाद की 120 वीं जयंती भव्यता के साथ मनाई गई।
जयंती गौरव समारोह में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र भावसिंह लोधी स्वतंत्र प्रभार,संस्कृति,पर्यटन,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्री मध्यप्रदेश शासन के प्रतिनिधि सत्येंद्र भावसिंह लोधी,सह मुख्य अतिथि गौरव रंजीता पटेल जी जिला पंचायत अध्यक्ष,विशिष्ट अतिथि मनीष पुष्पराज शर्मा हटा- वंशज क्रांतिकारी पं अर्जुन भारद्वाज राव साहब,अति विशिष्ट अतिथि मनीष तंतुवाय जिलापंचायत सदस्य”सभापति” जिला कृषि समिति,दमोह, उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर कुमार विद्यार्थी संयोजक युवक क्रांति संगठन मध्यप्रदेश,अति विशिष्ट अतिथि सहयोगी संस्था शब्दाक्षर मध्यप्रद के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष कवि डॉ श्री राजीव खरे जी के सानिध्य में आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ बबीता कृष्ण कुमार चौबे शक्ति सहित मुख्य संरक्षक दिनेश प्यासी महामहिम”राष्ट्रपति,राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार,युवा अतिथि कमलेश खरे “सिने अभिनेता मुंबई” मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती अर्चन के साथ पुरोहित पं प्रशांत शुक्ल,सरस्वती वंदना विमला तिवारी द्वारा सम्पन्न कराई गई।
मुख्य वक्ता के रूप में साहित्यकार व विश्लेषक पं नरेंद्र दुबे ने वर्तमान समय में आज़ाद की प्रासंगिकता विषय पर प्रेरक उद्बोधन प्रदान किया। समिति की ओर से इस वर्ष यूथ आइकॉन अवॉर्ड से समाजसेवी अभितेंद्र रामसहाय राय को अलंकृत किया गया।
विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों के साथ सम्मान समारोह के दौरान व्यक्तित्व सम्मान अलंकरण से सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ मयंक प्यासी,आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ सत्यम पटेल,गौसेवा के क्षेत्र में वैष्णवी गौ सेवा समिति के दीपक नेमा व समिति सदस्यों,निर्धन कन्याओं के निःशुल्क विवाह सेवा क्षेत्र में रवि ठाकुर व समिति कुम्हारी,प्रसूति महिलाओं में जागरूकता हेतु एक पहल मानवता की ओर थ्री सिस्टर्स,पर्यावरण संरक्षण हेतु कदम संस्था प्रमुख दीपक सेन,युवा हेल्प क्लब मध्यप्रदेश अध्यक्ष उमर खैयाम,बालकवि अनुज कुशवाहा हटा,बालकवि अक्षत चौबे को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
स्वागत उद्बोधन आयोजन समिति अध्यक्ष बबीता कृष्ण कुमार चौबे शक्ति ने एवं आयोजन की पृष्ठभूमि प्रस्तावना संबोधन दिनेश प्यासी ने व्यक्त किए।
इस अवसर पर अनेकों सामाजिक कार्यकर्ताओं चिकित्सकों समाजसेवियों गणमान्य नागरिकों,विद्यार्थियों सहित प्रतिभागियों के साथ विद्यालय प्रबंधन परिवार स्वामी विवेकानंद मिशन विद्यालय दमोह,सद्भावना प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय दमोह,शासकीय संदीपनी मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह,चैंपियन एनपीएस स्कूल जबलपुर नाका मारुताल,सहित अनेकों विद्यालयों के प्रतिभागियों की उपस्थिति में भव्यता के साथ सम्मान समारोह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम संयोजक आशीष तंतुवाय कबीर ने किया,आभार समिति के सचिव अक्षय दीक्षित ने व्यक्त किया। समिति सदस्यों प्रकाश गुड्डा पटेल,शशिकांत शशि,वीरेंद्र चक्रवर्ती,दीपक तिवारी,रवि प्रियदर्शन जैन,प्रदीप शर्मा ने विभिन्न मंचीय गतिविधियों में सहयोग प्रदान किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं,गणमान्य नागरिकों,अभिभावकों सहित सैकड़ों जनों की गरिमामई उपस्थिति रही।
