फांसी के फंदे पर लटकता मिला लापता श्रमिक का शव

सिंगरौली: खमहरिया पंचायत के महदेवा गांव निवासी जगदीश साकेत का शासन रिलायंस पावर कंपनी के परिषद के अंदर पेड़ पर लटकता मिला है जगदीश साकेत बीते दिन शनिवार के दोपहर ड्यूटी के बाद दोपहर 2:00 बजे से लापता था ,जिसकी रात भर तलाश की गई और इसी बात को लेकर जगदीश के परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए कंपनी में वह वाहनों में तोड़फोड़ कर पुलिस पर हमला भी किए हैं ।

आज रविवार की सुबह पुलिस सर्चिंग कर रही थी कि कंपनी के अंदर पेड़ की डाली में जगदीश फांसी के फंदे पर लटकता मिला हुआ है ।मौके पर उसकी टिफिन और जेब में मोबाइल बरामद हुआ है। हालांकि अभी तक पुलिस के द्वारा अधिकृत रूप से पुष्टि नहीं की गई है ।अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी क्लेस के वजह से फांसी के फंदे पर झूला है। पुलिस के विवेचना एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली वजह के कारणों का पता चल पाएगा ।लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि वह खुद फांसी के फंदे पर झूला है।

Next Post

दिन भर चला इंजीनियरिंग विभाग का मेगा मेंटिनेंस

Sun Jul 19 , 2026
सतना: पश्चिम मध्य रेलवे के सतना रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के निर्बाध संचालन को लेकर व्यापक ट्रैक मेंटीनेंस अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 पर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने बड़े स्तर पर रेल पथ के रखरखाव और नवीनीकरण […]

You May Like