सिंगरौली: जिले के ओबरी जंगल चौकी में शनिवार को लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिट गार्ड अखिलेश शुक्ला को ₹2,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिट गार्ड पर आरोप है कि वह एक अवैध रेत कारोबारी से कारोबार जारी रखने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और जंगल चौकी परिसर में ही आरोपी को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।
कार्रवाई के बाद लोकायुक्त की टीम आरोपी बिट गार्ड को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए बरगवां स्थित सर्किट हाउस ले गई, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है।
लोकायुक्त की इस कार्रवाई से वन विभाग सहित पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले में विस्तृत जानकारी और आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा है।
