कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच चेंबर चुनाव में मतदान शुरू, रात में होगी मतगणना

ग्वालियर: मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के निर्वाचन-2026 के लिए आज शुक्रवार सुबह सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। चेंबर भवन के बाहर हजारों की तादाद में व्यापारियों एवं समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है। कतार में खड़े प्रत्याशी मतदान करने जा रहे प्रत्याशीगण से वोट माँग रहे हैं। मतगणना की भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। इस संबंध में कलेक्टर रुचिका चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव की मौजूदगी में अधिकारियों के साथ मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की गई।

मतदान शुरू होने से पहले आज सुबह 7:30 बजे प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतपेटियों को सीलबंद किया गया। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के लगभग दो घंटे बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मतदान के लिए चेंबर भवन में कुल 24 मतदान बूथ बनाए गए हैं। मतपत्र वितरण के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं, जहां प्रत्येक टेबल पर दो-दो निर्वाचन सहायक तैनात हैं। मतदाताओं के प्रवेश के लिए केवल द्वार क्रमांक-1 का उपयोग किया जा रहा है। प्रवेश द्वार के पास आठ टेबलों पर मतदाताओं की पर्चियां तैयार की जा रही हैं, जिनके आधार पर उन्हें मतदान केंद्र के भीतर मतपत्र जारी किए जा रहे हैं।

भवन के द्वार क्रमांक-2, 3 और 4 पूरी तरह बंद रहेंगे, जबकि द्वार क्रमांक-5 केवल आईडीबीआई बैंक के आवागमन के लिए खुला है। दिव्यांग एवं अशक्त मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें व्हीलचेयर के माध्यम से द्वार क्रमांक-6 से मतदान कक्ष तक पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की गई है। मतदाताओं और मीडिया प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए चेंबर भवन के बाहर मुख्य मार्ग पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। इस पर कैमरों के माध्यम से मतदान व्यवस्था की लाइव जानकारी दिखाई जा रही है। हालांकि मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिए किसी भी मतदान बूथ का दृश्य प्रदर्शित नहीं किया जा रहा है। चेंबर भवन के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का चुनाव प्रचार पूरी तरह प्रतिबंधित है। साथ ही हथियार लेकर प्रवेश करने पर भी सख्त रोक है। प्रत्याशियों ने निर्धारित 100 मीटर की सीमा के बाहर अपने समर्थकों के लिए टेंट, पेयजल एवं कूलर जैसी सुविधाओं की भी व्यवस्था की है।
इनके बीच हो रहा मुकाबला
व्हाइट हाउस प्रत्याशी :
अध्यक्ष पारस जैन, संयुक्त अध्यक्ष डॉ. विनोद जैन, उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल “सनी”, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव दीपक पमनानी
क्रिएटिव हाउस
अध्यक्ष : क्रिएटिव हाउस ने इस पद पर सीधे तौर पर कोई आधिकारिक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, लेकिन अंदरूनी तौर पर रणनीति तैयार की है। मुख्य मुकाबला पारस जैन और निर्दलीय एवं व्हाइट हाउस से बगावत करने वाले प्रवीण अग्रवाल के बीच है। संयुक्त अध्यक्ष: सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष: संदीप नारायण अग्रवाल, सचिव : राकेश अग्रवाल, सह सचिव: राकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष : अजय गोयल
मुख्य निर्दलीय प्रत्याशी : अध्यक्ष पद डॉ. प्रवीण अग्रवाल (मौजूदा अध्यक्ष, जिन्होंने बागी होकर निर्दलीय पर्चा भरा है)

Next Post

जेलेंस्की ने किया नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सेरगी कोरेत्स्की बने यूक्रेन के नए प्रधानमंत्री

Fri Jul 17 , 2026
रूस के साथ जारी भयंकर युद्ध के बीच यूक्रेन की संसद ने 289 वोटों के भारी समर्थन के साथ ऊर्जा क्षेत्र के दिग्गज सेरगी कोरेत्स्की को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। रूस के साथ जारी भयंकर युद्ध के बीच यूक्रेन की राजनीति में एक बहुत बड़ा और बेहद […]

You May Like