रक्तदान दायित्व नहीं अनजान जीवन को बचाने का संकल्प है- शुभम पाटीदार

मंदसौर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा मंदसौर द्वारा दलौदा कृषि उपज मंडी परिसर, दलौदा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना था।

शिविर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव एवं एसडीएम शुभम पाटीदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा, “रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि किसी अनजान जीवन को बचाने का सबसे बड़ा मानवीय संकल्प है। एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों में उम्मीद की नई रोशनी भर सकता है।” उनके प्रेरणादायक उद्बोधन से उपस्थित युवाओं में रक्तदान के प्रति उत्साह का संचार हुआ।

शिविर में 25 युवाओं ने भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर स्वैच्छिक रक्तदान करने का संकल्प लिया, जबकि 21 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक ऑफिसर डॉ. सौरभ शर्मा, ब्लड बैंक काउंसलर रामगोपाल पाटीदार, लैब टेक्नीशियन प्रवीणा मैडम एवं खुशी दुबे मैडम सहित मेडिकल टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से पुरुषोत्तम भट्ट (प्रबंधक), प्रियंका राजोरा (अधीक्षक, वात्सल्य धाम), तनिष्का सिसोदिया कंप्यूटर ऑपरेटर, गोवर्धनलाल राठौर, मुकेश सोनी (कंपाउंडर), कपिल श्रीवास्तव (वाहन चालक) सहित रेड क्रॉस सोसाइटी के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल टीम ने शिविर की समस्त व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया।

इस अवसर पर विजय मेहता, विकास सुराना, सुमित सेन, हेमंत धनोतिया, दिनेश पवार, अजय राठौड़, जितेंद्र राठौर, अनिल कैथवास, प्रहलाद पाटीदार, सौरव राठी, विशाल सैन, सुरेश चौधरी, प्रदीप पलोड़, दीपक जैन, मनोज प्रजापत, महेंद्र जैन, आशीष जैन, हेमंत सिसोदिया, बलदेव पाटीदार, वीरेंद्र जैन, वरुण धनगर, राजेंद्र जैन, पंकज शर्मा, लालाभाई एवं सचिव पर्वत सिंह आंजना सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने शिविर की समस्त व्यवस्थाओं का सफलतापूर्वक संचालन एवं समन्वय करने हेतु सचिव श्री पर्वत सिंह आंजना का विशेष आभार व्यक्त किया।

अंत में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से सीनियर अकाउंटेंट प्रियंका राजोरा ने शिविर को सफल बनाने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

Next Post

कुत्ते के काटने से फैले रेबीज से युवक की मौत, दाह संस्कार में शामिल 70 परिजनों ने लगवाए रेबीज के इंजेक्शन

Thu Jul 16 , 2026
तेंदूखेड़ा/दमोह। कुत्ते के काटने के बाद रेबीज का इंजेक्शन न लगवाने से एक युवक की मौत हो गई। मौत के बाद गुरुवार को दाह संस्कार में शामिल परिजनों में रेबीज फैलने की आशंका के चलते करीब 70 लोगों ने एहतियातन रेबीज के इंजेक्शन लगवाए हैं।जानकारी के अनुसार नगर के ठेकेदार […]

You May Like