सतना :आदतन एवं कुख्यात अपराधी के साथ कथित डील करने से संबंधित ऑडियो सोशल मीडिया में वाइरल होते ही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे. जिसे संज्ञान में लेते हुए एसपी ने फौरन आदेश जारी करते हुए संबंधित आरक्षक को निलंबित कर दिया.सोशल मीडिया में एक ऑडियो वाइरल होते ही पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया. सामने आई जानकारी के अनुसार ऑडियो में सभापुर थाना क्षेत्र के आदतन एवं कुख्यात अपराधी और थाने में पदस्थ आरक्षक अमोद शर्मा के बीच बातचीत की जा रही थी.
बातचीत में लेन-देन का भी जिक्र सामने आया. जिसके चलते वाइरल ऑडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने एसडीओपी चित्रकूट को मामले की जांच सौंप दी. एसडीओपी द्वारा प्रेिषत प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए आरक्षक 1067 अमोद शर्मा को निलंबित कर दिया. गौरतलब है कि वाइरल ऑडियो को प्रथम दृष्ट्या गंभीर कदाचरण, पदीय दायित्वों के प्रतिकूल और पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला पाया गया.
