निवास में बस व बाइक की टक्कर, दो युवक घायल

सिंगरौली । निवास कस्बा में आज बुधवार को करीब 11:30 बजे दिन प्रिया बस सर्विस एवं मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गये। घायलो का इलाज जिला चिकित्सालय सीधी में चल रहा है।

निवास पुलिस चौकी के समीप तेज रफ्तार प्रिया ट्रैवल्स की बस ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में निलेश साहू उम्र 25 वर्ष एवं जितेंद्र साहू उम्र 25 वर्ष निवासी गड़ईगांव चुराडोल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Next Post

भारत-ऑस्ट्रेलिया ने व्यावसायिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए किया समझौता

Wed Jul 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) और ऑस्ट्रेलियाई कौशल गुणवत्ता प्राधिकरण (एएसक्यूए) ने तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण (टीवीईटी) में गुणवत्ता आश्वासन और नियामकीय सहयोग को मजबूत करने के लिए आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किये […]

You May Like