रूस यूक्रेन संघर्ष में 600 यूक्रेनी सैनिक मारे गये

मास्को, 10 जुलाई (वार्ता) रूस के दक्षिणी सैन्य समूह के साथ पिछले 24 घंटों के दौरान संघर्ष में यूक्रेन सशस्त्र बलों के करीब 600 सैनिक मारे गये।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा, “यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने लगभग 600 सैनिक, छह वाहन, दो 152-मिमी डी-20 बंदूकें और दो अमेरिका निर्मित 105-मिमी एम119 हॉवित्जर तोप नष्ट हो गये।” मंत्रालय के अनुसार, रूस के सैन्य समूह के बलों ने पांच यूक्रेनी जवाबी हमलों को विफल कर दिया है। इस दौरान यूक्रेन के करीब 510 सैनिकों की मौत हो गयी है। इसके अलावा, यूक्रेन के रूस के जैपैड (पश्चिम) सैन्य समूह के साथ लड़ाई में 495 सैनिक मारे गये हैं।
मंत्रालय के मुताबिक, रूस के सेवर (उत्तर) सैन्य समूह की सेनाओं ने दो यूक्रेनी जवाबी हमलों को विफल कर दिया है। इसमें उक्रेन के करीब 275 सैनिक मारे गये हैं।

Next Post

ईरान के नए राष्ट्रपति पेजेशकियान 30 जुलाई को लेंगे शपथ

Wed Jul 10 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email तेहरान, 10 जुलाई (वार्ता) ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान 30 जुलाई को शपथ लेंगे। ईरानी संसद के प्रेसिडियम के सदस्य मोजतबा यूसेफी ने बुधवार को यह जानकारी दी। ईरानी समाचार एजेंसी आईएसएनए ने श्री यूसेफी के […]

You May Like