भोपाल जिला अभिभाषक संघ चुनाव: 16 जुलाई को मुख्य वोटिंग, 81 वकील पहले ही डाल चुके हैं वोट

भोपाल। जिला अभिभाषक संघ चुनाव प्रक्रिया जारी है. मंगलवार को कोर्ट में 37 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. इससे पहले सोमवार को 44 लोगों ने वोटिंग की. संघ का मुख्य चुनाव 16 जुलाई गुरुवार के दिन होना है. 17 जुलाई को चुनाव के परिणाम सामने आएंगे.

मुख्य चुनाव अधिकारी और अधिवक्ता वासु वासवानी ने बताया कि 13 और 14 जुलाई को उन अधिवक्ताओं ने वोटिंग की, जिन्हें जरुरी कारणों से बाहर जाना पड़ा है. इसके लिए पूर्व से ही सूचना जारी कर दी गई थी. इसके लिए वोटिंग करने वाले अधिवक्ताओं ने अपने बाहर के दौरे का एक प्रमाण भी दिया. अब तक कुल 81 अधिवक्ताओं ने वोटिंग की है. इस बार के चुनाव में करीब 6 हजार अधिवक्ता वोटिंग कर रहे हैं.

जिला अभिभाषक संघ चुनाव के चुनाव में कुल 89 उम्मीदवार अलग-अलग पैनल के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. जिला अदालत परिसर में उम्मीदवार जमकर अपना प्रचार प्रसार करने में भी जुटे हैं. इस बार वोटिंग प्रक्रिया मैन्युअल तरीके से न करा कर स्क्रीनिंग सिस्टम के तहत कराई जा रही है. 3 जुलाई को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब वोटिंग और परिणाम को लेकर अधिवक्तताओं में उत्साह बना है. चुनाव के परिणाम 17 जुलाई को इसके परिणाम जारी कर दिए जाएगें. चुनाव को लेकर वोटिंग करने वाले अधिवक्ताओं की तरफ से कहा जा रहा है कि उनके बुनियादी मुद्दों को लेकर जो भी उम्मीदवार काम करेगा. उसे ही विजयी बनाया जाएगा. अधिवक्ताओं की तरफ कोर्ट परिसर में उनके बैठने के स्थान सहित दैनिक उपयोग होने वाली सुविधाओं पर ध्यान देने वाले उम्मीदवारों को जीत दिलाने की बात कही जा रही है.

जिला अभिभाषक संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए इस साल 6 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं. उपाध्यक्ष पद के लिए 7, उपाध्यक्ष महिला 4, सचिव 4, सह सचिव 7, कोषाध्यक्ष 6, पुस्ताकालय 5, वरिष्ठ महिला कार्यकारिणी 6, वरिष्ठ पुरुष कार्यकारिणी 26 और कनिष्ठ पुरुष कार्यकारिणी के लिए 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

Next Post

अंतरिक्ष दीर्घा में विज्ञान से संबंधित कृतियां विश्व स्तरीय : सीएम डॉ यादव 

Tue Jul 14 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भोपाल स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र में अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष दीर्घा का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत ने अनेक […]

You May Like