छात्र ने रची अपने अपहरण की कहानी

अहमदपुर। डांट के डर से घर छोडऩे और अपहरण की झूठी कहानी रचने वाले 16 वर्षीय किशोर को पुलिस ने उज्जैन रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

ग्राम दूरगांव निवासी रामदयाल तंवर ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका 16 वर्षीय पुत्र 1 जुलाई को बिना बताए घर से कहीं चला गया है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

पुलिस द्वारा साइबर सेल की मदद से किशोर की लोकेशन ट्रेस कर उसे उज्जैन रेलवे स्टेशन से अभिरक्षा में लिया गया. पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह नवोदय बोर्डिंग स्कूल श्यामपुर नहीं जाना चाहता था. इसी कारण वह बिना बताए बस से भोपाल चला गया और पहचान छिपाने मोबाइल की सिम निकालकर फेंक दी. भोपाल रेलवे स्टेशन पर रात बिताने के बाद वह ट्रेन से उज्जैन पहुंच गया. किशोर ने बताया कि घरवालों की डांट से बचने के लिए उसने रेलवे स्टेशन के वाई-फाई का उपयोग कर इंस्टाग्राम के माध्यम से अपनी बहन को 5 लाख रुपए की मांग वाला संदेश भेजा और स्वयं के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी. जांच में स्पष्ट हुआ कि उसके साथ कोई घटना या दुर्घटना नहीं हुई थी.

Next Post

सूने मकान का ताला तोड़कर ले उड़े नगदी व जेवर

Mon Jul 6 , 2026
आष्टा। शहर के वैष्णवी नगर क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए 95 हजार रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फरियादी अभिषेक राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 जुलाई की रात 9 बजे […]

You May Like