पटवारी का साइकिल मार्च: भोपाल से सीहोर तक भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्लाबोल

सीहोर। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज रविवार को साइकिल से भोपाल से सीहोर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शहर में साइकिल यात्रा की, गणेश मंदिर में दर्शन-पूजन किया और राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा।

सीहोर पहुंचने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती और शहर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पटवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल से शहर का भ्रमण किया।

पटवारी ने सीहोर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और राज्य की व्यवस्था अलीबाबा और चालीस चोर की तरह काम कर रही है। इसके बाद वह साइकिल से ही शहर की एक प्रसिद्ध कचौरी दुकान पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने अल्पाहार किया।

Next Post

पद्म विभूषण डॉ तीजन बाई का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Sun Jul 5 , 2026
दुर्ग। छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तथा पद्म विभूषण एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ. तीजन बाई का रविवार को उनके पैतृक गांव गनियारी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में उमड़े लोगों, लोक कलाकारों, शिष्यों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए […]

You May Like