​रायसेन के रंगपुरा केसरी गांव में नदी में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

रायसेन। रायसेन जिले के रंगपुरा केसरी गांव में नदी में डूबने से दो मासूम बालिकाओं की मृत्यु हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों बालिकाएं नदी किनारे गई थीं। इसी दौरान वे गहरे पानी में डूब गईं और बहाव के साथ काफी दूर निकल गईं।

सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा दोनों को नदी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Next Post

सूर्य से सर्वाधिक दूरी पर पहुंचेगी पृथ्वी सोमवार को एफ़ेलियन डे: सारिका घारू

Sun Jul 5 , 2026
भोपाल। पृथ्वी सोमवार यानि 6 जुलाई को अपनी वार्षिक कक्षा में सूर्य से सर्वाधिक दूरी वाले बिंदु ‘एफ़ेलियन’ पर पहुंचेगी। नेशनल अवार्ड प्राप्त खगोल विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि भारतीय समयानुसार सोमवार रात 11 बजे पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी वर्ष में सबसे अधिक होगी। सारिका […]

You May Like