स्कूल से लौट रहे छात्र को दो बदमाशों ने चाकू मारा 

जबलपुर। शहर के अधारताल थाना क्षेत्र के महाराजपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप शनिवार की दोपहर स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र पर दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्र को उसके दोस्तों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

बताया जाता है कि महगवां परियट निवासी विनायक पटेल स्कूल की छुट्टी के बाद अपने दोस्तों के साथ घर जाने के था। इसी दौरान महाराजपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास क्षेत्र के बदमाश गुल्लू उपाध्याय और सक्षम दुबे वहां पहुंचे जबरन पैसों की मांग करने लगे। छात्र द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया अ फरार हो गए। घटना के बाद घायल छात्र के साथियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। छात्र की शिकायत पर अधारताल थाना पुलिस ने आरो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी सक्षम दुबे क्षेत्र का आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Next Post

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका : वैष्णव

Sat Jul 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 जुलाई (वार्ता) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और 2027 में बुलेट ट्रेन सेवा का पहला चरण शुरू हो जायेगा। श्री वैष्णव ने […]

You May Like