ग्वालियर:अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान ( ट्रिपल आईटीएम), ग्वालियर का दीक्षांत समारोह–2026 (27वें उपाधिधारक बैच) शनिवार, 11 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे संस्थान के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी, कुलपति, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी मुख्य अतिथि के रूप में तथा प्रो. करुणेश कुमार शुक्ला, निदेशक, मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
