सतना : घनिष्ठ मित्र होने के कारण उसे न सिर्फ यह मालुम था कि घर में एटीएम कहां रखा होता है और साथ ही यह भी उसका पासवर्ड क्या है. इसी विश्वास का फायदा उठाते हुए एटीएम चुराने के बाद उसने खाते से पैसे निकाल लिए. मामले की पड़ताल करने पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग मित्र को गिरफ्तार कर लिया.
कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार खेरमाई मंदिर खजुरी टोला निवासी राकेश सिंह बघेल द्वारा अपने बेटे का एटीएम कार्ड चोरी होने की शिकायत की गई थी. उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटे का एटीम उनके बिस्तर के नीचे रखा हुआ था.
शिकायत की पड़ताल करने वाली पुलिस टीम ने कुछ समय बाद ही एक नाबालिग लडक़े को गिरफ्तार कर लिया जो शिकायतकत्र्ता के बेटे का घनिष्ठ मित्र निकला. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में नाबालिग लडक़े ने बताया कि उसे मालुम था कि एटीएम कहां रखा था और साथ ही वह दोस्त होने के नाते एटीएम का पासवर्ड भी जानता था. इसी दौरान मौका पाकर उसने न सिर्फ एटीएम चुरा लिया बल्कि उसके जरिए उसने रपुए भी निकाल लिए. नागबालिग बालक के पास से पुलिस ने एटीएम के साथ ही निकाले गए 50 हजार रु भी बरामद कर लिए.
