न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर बॉब ब्लेयर का 94 वर्षी की आयु में निधन

वेलिंग्टन, 24 (वार्ता) न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज रहे दिग्गज क्रिकेटर बॉब ब्लेयर का अपने जन्मदिन 23 जून से एक दिन पहले 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

विश्व क्रिकेट में बॉब ब्लेयर को उनकी तेज गेंदबाजी के लिए नहीं, बल्कि खेल के इतिहास में दिखाए गए साहस, खेल भावना और गहरे दुख के बीच देश के लिए मैदान पर उतरने के लिए जाना जाता है। ब्लेयर ने 1953 से 1964 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 19 टेस्ट मैच खेले और 35.23 की औसत से 43 विकेट लिए। हालांकि, उनकी गेंदबाजी से कहीं अधिक उन्हें उस घटना के लिए याद किया जाएगा जब दिसंबर 1953 में जोहान्सबर्ग टेस्ट के दौरान, बेहद दुखद हालात में वह नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आये और आखिरी 10 मिनटों में 33 रनों की साझेदारी।

क्रिसमस की छुट्टी के बाद उस टेस्ट मैच के दूसरे दिन, यानी बॉक्सिंग डे पर, न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को एक भयानक हादसे की खबर मिली। यह हादसा 24 दिसंबर की रात टंगीवाई में हुआ था, जहां वेलिंगटन से ऑकलैंड जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे पुल टूटने के कारण दुर्घटना का शिकार हो गई थी। इस हादसे में मारे गए 151 लोगों में ब्लेयर की मंगेतर नेरिसा लव भी शामिल थीं।

उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 142 रन देकर सात विकेट था, जो उनके आखिरी टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही आया था। घरेलू क्रिकेट में वेलिंगटन के लिए खेलते हुए उन्होंने काफी घातक गेंदबाजी की। उन्होंने 119 प्रथम श्रेणी मैचों में 537 विकेट चटकाए थे। उनका सबसे शानदार सीजन (1956-57) में उन्होंने सिर्फ 9 की औसत से 46 विकेट झटके लेना था।

 

Next Post

नॉकआउट चरण में मेसी की टीम का सामना करना शानदार होगा: रोनाल्डो

Wed Jun 24 , 2026
ह्यूस्टन 24 जून (वार्ता) पुर्तगाल के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा कि विश्व कप के नॉकआउट चरण के मुकाबले में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का सामना करना “शानदार होगा”। ग्रुप के में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के साथ पुर्तगाल के शुरुआती ड्रॉ में संघर्ष कर रहे 41 वर्षीय रोनाल्डो […]

You May Like