हरदा: भीषण गर्मी और पेयजल संकट को देखते हुए हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधायक निधि वर्ष 2026-27 से विधानसभा क्षेत्र के 11 ग्रामों को फायर फाइटर पानी टैंकर वितरित किए। इनमें मुरलीखेड़ा, बंदीमालौर, जयमलपुरा, भवरदीमाल, बारंगी, सांगवामाल, कालधड़, नीमखेड़ामाल, लोध्याखेड़ी, जामन्या एवं नगावामाल शामिल हैं।
विधायक डॉ. दोगने ने कहा कि टैंकरों का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ आगजनी जैसी आपात स्थितियों में त्वरित राहत के लिए किया जाएगा। इससे जल संकट से राहत मिलने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की आपदा प्रबंधन व्यवस्था भी मजबूत होगी।
टैंकर प्राप्त करने वाले ग्रामों के सरपंचों एवं ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से गर्मी के मौसम में पेयजल उपलब्धता और सुरक्षा व्यवस्था दोनों को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
