हेलमेट अभियान जारी, पुलिस ने 4,450 से ज्यादा हेलमेट बांटे

इंदौर: सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का जनजागरूकता अभियान लगातार जारी है. हेलमेट वितरण, चालानी कार्रवाई और जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है.पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में 23 जून को पलासिया चौराहे पर 33वां हेलमेट पहनें सुरक्षित रहें अभियान चलाया. इस दौरान नियमों का पालन करने वाले दोपहिया चालकों को हेलमेट वितरित किए, वहीं उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर उन्हें समझाइश भी दी गई.

हेलमेट पहनकर चलने वाले जिम्मेदार चालकों को सम्मानित भी किया. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक अब तक 33 अभियानों में 4,450 से अधिक हेलमेट वितरित किए जा चुके हैं. ट्रैफिक प्रहरी अभियान से 3,915 नागरिक जुड़ चुके हैं. वहीं इंदौर ट्रैफिक साथी एप में 4,710 लोगों ने पंजीकरण कराया है और सिविलियन रिपोर्ट फीचर के जरिए 403 सूचनाएं पुलिस तक पहुंची हैं, जिन पर कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

दिल्ली में बड़ा हादसा, उद्योग भवन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियों ने पाया काबू

Wed Jun 24 , 2026
राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां उद्योग भवन क्षेत्र के पास स्थित झुग्गियों में बुधबार तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसे बुझाने में दमकल विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग […]

You May Like