सकारात्मक भावों से ही आता है शरीर में संतुलन: बीके प्रहलाद

​ग्वालियर। बृहत्तर ग्वालियर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा डीड़वाना ओली स्थित माहेश्वरी भवन में विशेष योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षक व मोटिवेशनल स्पीकर राजयोगी बीके प्रहलाद भाई उपस्थित थे।

​ प्रहलाद भाई ने उपस्थितजनों को प्राणायाम, योगाभ्यास और राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन का आधार केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन भी है। खुशी, शांति और करुणा जैसे सकारात्मक भाव हमारे शरीर में ऊर्जा और संतुलन लाते हैं, जबकि नकारात्मक भावों से तनाव व असंतुलन पैदा होता है। राजयोग ध्यान से मन सशक्त होता है और आत्मविश्वास व निर्णय क्षमता बढ़ती है। ​इस अवसर पर बृहत्तर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष मोहन माहेश्वरी, बाबूलाल गोदानी, राजेश माहेश्वरी, तरुण तापड़िया सहित महिला मंडल की अध्यक्षा निरुपमा मालपानी, सचिव पूनम सोमानी और कोषाध्यक्ष जया बावरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और नागरिकों ने भाग लेकर योग को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Next Post

शिशुकुंज स्कूल में फूड पॉइजनिंग से 100 से अधिक बच्चे बीमार 

Mon Jun 22 , 2026
इंदौर। शहर के झलारिया स्थित शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल में योग दिवस के कार्यक्रम के बाद कथित फूड पॉइजनिंग की घटना सामने आई है। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भोजन करने के बाद 100 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और अन्य स्वास्थ्य संबंधी […]

You May Like