
भोपाल। भेल हेल्पिंग हैंड्स तकनीकी केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि संगीता रामनाथन की गरिमामयी उपस्थिति में भेल लेडीज़ क्लब की अध्यक्ष रोज़ी उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास करते हुए रोज़ी उपाध्याय ने कहा कि कार्य के साथ नियमित योग करने से मन प्रसन्न रहता है और कर्मचारी अपनी क्षमता के अनुरूप श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाते हैं। योग गुरु मदन दण्डपत ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थितजनों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में केन्द्र के प्रबंधक ने उनका स्वागत किया।
अनुजा मजूमदार, उपाध्यक्ष, भेल लेडीज़ क्लब (तकनीकी केन्द्र) ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष शीतल जुनेजा ने आभार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर योगिता बघेल, प्रीति अग्रवाल, मंजू पटेल, सरिता डोंगरे, कंदपाल सहित क्लब की समिति सदस्य, महाप्रबंधक, प्रबंधक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ब्लू कम्प्यूटर सेंटर, स्किल सेंटर, कामगार सेंटर वाटिका तथा मसाला सेंटर के प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक योग सत्र में भाग लिया।
