फीफा विश्वकप: ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर अमेरिका नॉकआउट में

सिएटल, 20 जून (वार्ता) अमेरिका की फुटबॉल टीम ने फीफा विश्व कप 2026 में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर नॉकआउट राउंड में प्रवेश किया और ग्रुप डी में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। सिएटल स्टेडियम में ग्रुप-डी के खेले गये मुकाबले में स्टार फॉरवर्ड क्रिश्चियन पुलिसिक के बिना मैदान में उतरी अमेरिकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

ऑस्ट्रेलिया के डिफेंडर कैमरून बर्गेस ने फोलारिन बालोगुन के क्रॉस को रोकने के प्रयास में आत्मघाती गोल कर दिया और अमेरिका ने 11वें मिनट में बढ़त बना ली। इसके बाद एलेक्स फ्रीमैन ने 43वें मिनट में एक डिफ्लेक्टेड शॉट पर सबसे पहले पहुंचकर गेंद को हेडर से गोल में डालकर बढ़त को दोगुना कर दिया।

यह जीत इस मायने में उल्लेखनीय थी कि अमेरिकी राष्ट्रीय टीम ने बिना आक्रमणकारी खिलाड़ी क्रिश्चियन पुलिसिक के जीत हासिल की , जो पिंडली की चोट के कारण मैच से बाहर रहे । अमेरिका टीम ने एक बार फिर कुछ टीम रिकॉर्ड की बराबरी की। 1930 के बाद यह पहली बार है जब अमेरिका ने विश्व कप में लगातार दो मैच जीते हैं। इससे पहले भी 1930 में ही अमेरिकी टीम ने लगातार दो विश्व कप मैचों के पहले हाफ में दो या दो से अधिक गोल किए थे।

ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो, वे नॉकआउट राउंड में पहुंचने की दौड़ से बिल्कुल भी बाहर नहीं हैं। पैराग्वे के खिलाफ अपने आखिरी मैच में जीत उन्हें छह अंक दिला देगी, जो अगले राउंड में पहुंचने के लिए काफी होंगे।

 

Next Post

चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Sat Jun 20 , 2026
इंदौर: सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाले युवक को चंदन नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया धारदार चाकू भी बरामद किया है. पुलिस ने आरोपी का इलाके में पैदल जुलूस निकालकर लोगों में कानून का संदेश देने की […]

You May Like