सीहोर। जिला कांग्रेस की समन्वय समिति की बैठक भशहर प्रभारी संजय दत्त के मुख्य आतिथ्य में और जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता में आयोजित हुई.
बैठक में विशेष अतिथि के तौर पर प्रभारी जय हरि किरण, दिनेश मेघानी, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश परमार, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर, एआईसीसी सचिव हरपाल ठाकुर उपस्थित थे. विशेष अतिथि संजय दत्त ने कहा कि समन्वय समिति प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के लिये सेतु का काम करती है. हम सब संगठित होकर ही कोई भी चुनाव जीत सकते हैं. बैठक में श्रीमती जय श्री हरि किरण ने संगठन को मजबूत करने और राजनीतिक कार्यक्रमों पर चर्चा की. वरिष्ठ नेताओं ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, बेरोजगारी, महंगाई, परीक्षा-पत्र लीक जैसे मुद्दों पर जनआंदोलन चलाने तथा नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया.
