जापान के 47 प्रान्तों में से 21 में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी

टोक्यो, 05 जुलाई (वार्ता/स्पूतनिक) जापान में शुक्रवार को राजधानी टोक्यो और 47 प्रान्तों में से 21 में भीषण गर्मी और लू चलने की चेतावनी जारी की गयी है।

 

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा कि 19 अन्य प्रान्तों में वेट-बल्ब ग्लोब तापमान (डब्लयूबीजीटी) सूचकांक , जिसमें न केवल तापमान बल्कि आर्द्रता और सौर विकिरण की ताकत भी शामिल है, 31 से अधिक है। इसका अर्थ साफ है कि कोई भी गतिविधि स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकती है। उपरोक्त-31 सूचकांक आमतौर पर 35 डिग्री सेल्सियस (95 डिग्री फारेनहाइट) से ऊपर के तापमान पर घोषित किया जाता है।

 

जापान में लगातार तीसरे दिन भीषण गर्मी जारी है। इससे पहले, मी प्रांत में तापमान 102 डिग्री फारेनहाइट से अधिक हो गया था जबकि फुकुई प्रीफेक्चर में 100.4 डिग्री फारेनहाइट की गर्मी दर्ज की गई थी। ह्योगो, शिज़ुओका और कोच्चि के प्रान्तों में भी तापमान 100 डिग्री फारेनहाइट के आसपास था।

 

टोक्यो में अब तक तापमान 95 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच गया है। इससे 55 प्रतिशत आर्द्रता के साथ 107 डिग्री जैसी गर्मी महसूस होती है।

Next Post

अल्बानीज और ट्रूडो ने स्टार्मर को ‘ऐतिहासिक’ जीत पर दी बधाई

Fri Jul 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email वाशिंगटन/कैनबरा, 05 जुलाई (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और उनके कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार को ब्रिटेन के आम चुनाव में लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर की जीत पर उन्हें बधाई दी।   श्री […]

You May Like

मनोरंजन