भारतीय जूनियर महिला हॉकी ब्रिटेन दौरे पर सात मैच खेलेंगी

नयी दिल्ली, 17 जून (वार्ता) भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम पांच से 14 जुलाई तक ब्रिटेन के दौरे पर जाएगी, जहा वे स्कॉटलैंड सीनियर महिला, इंग्लैंड अंडर-21, अमेरिका अंडर-21 और बेल्जियम अंडर-21 टीमों के खिलाफ सात मैच खेलेंगी। भारतीय महिला टीम का यह दौरा नए नियुक्त कोच टिम व्हाइट के मार्गदर्शन में टीम का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट होगा और भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए टीम की तैयारियों का एक अहम हिस्सा होगा।

भारतीय टीम स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में टूर की शुरुआत करेगी, जहां वे पांच और छह जुलाई को यूनिवर्सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग के पेफ़रमिल प्लेइंग फील्ड्स में स्कॉटलैंड सीनियर महिला टीम के खिलाफ दो मैच खेलेंगी। इसके बाद टीम इंग्लैंड के लिलेशाल जाएगी, जहां वे लिलेशाल नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर में पांच मैच खेलेंगी। भारत का मुकाबला आठ और 11 जुलाई को अमेरिका अंडर-21 से होगा, जबकि नौ और 12 जुलाई को वे इंग्लैंड अंडर-21 का सामना करेंगी। टूर का समापन 14 जुलाई को बेल्जियम अंडर-21 के खिलाफ मैच के साथ होगा।

Next Post

स्टार खिलाड़ियों के दम पर अर्जेंटीना, फ्रांस और नॉर्वे ने शुरुआती जीत दर्ज की

Wed Jun 17 , 2026
वॉशिंगटन, 17 जून (वार्ता) स्टार खिलाड़ियों के रिकॉर्ड प्रदर्शन की बदौलत मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना, फ्रांस और नॉर्वे ने फीफा विश्वकप 2026 के मंगलवार रात खेले गये अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से आसानी से हराया। इस मैच में स्टार लियोनेल मेसी ने […]

You May Like