सड़क हादसा: इंडस्ट्रियल एरिया ब्रिज के पास अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

कटनी। कटनी कुठला थाना क्षेत्र के लमतरा के पास एक भीषण सड़क हादसे में यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराकर पलट गई। हादसे में बस में सवार तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जबकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन लोगों की मौत की खबर भी सामने आ रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहत-बचाव कार्य जारी है।

बस में लगभग 35 से 40 लोग सवार थे, कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत लमतरा के समीप एक ट्रक से सीधे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।

Next Post

ट्रेन में आग की अफवाह से घबराये यात्री कूदे, पातालकोट की चपेट में आये

Sun Jun 14 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर से 35 किलोमीटर दूर मुरैना जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ है। उदयपुर खजुराहो इंटरसिटी 19665 में आग लगने की अफवाह पर चैन पुलिंग पर उतरे घबराये यात्री आगरा से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस 20424 की चपेट में आ गये। जिससे 4 यात्रियों के रेल से कटकर मरने […]

You May Like