जबलपुर: देश में लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। संगठित तरीके से हिन्दू युवतियों को निशाना बनाया जा रहा है। अब पूरे देश में हिंदू बेटियों को कथित लव जिहाद से बचाने के लिए देशभर में रिहैब सेंटर खोले जाएंगे।यह बातें जबलपुर में आयोजित हिन्दू हुंकार कार्यक्रम में पहुंची हिंदूवादी नेत्री काजल हिंदुस्तानी ने कहीं।
उन्होंने कहा कि हिंदू बेटियों को कथित लव जिहाद से बचाने के लिए देश का पहला लव जिहाद रिहैब सेंटर गुजरात में शुरू होगा यहां उन युवतियों और परिवारों को सहायता दी जाएगी, जो कथित तौर पर लव जिहाद का शिकार हुई है। अभियान का उद्देश्य युवतियों और उनके परिवारों को जागरूक करना होगा। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने बयान दिया कि लव जिहाद के जरिए अलग-अलग समुदायों की लड़कियों को फंसाने के लिए रकम भी तय की जाती है और इसके लिए विदेशों से फंडिंग भी होती है।
