भोपाल ननि बैठक: विपक्ष ने उठाया खराब सड़कों और नालों की सफाई का मुद्दा

भोपाल: भोपाल नगर निगम परिषद की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से शुरू हुई। सुबह 11 बजे प्रस्तावित बैठक की शुरुआत 11 बजकर 50 मिनट पर वंदे मातरम् के साथ हुई, जबकि औपचारिक कार्यवाही 11 बजकर 55 मिनट पर शुरू हो सकी। बैठक शुरू होने से पहले महापौर, परिषद अध्यक्ष और निगमायुक्त के समय पर नहीं पहुंचने को लेकर सवाल भी उठे।

बैठक में अपशिष्ट प्रबंधन और जनजागरूकता अभियान प्रमुख एजेंडे में शामिल रहे, लेकिन विपक्ष ने शहर की खराब सड़कों, हालिया बारिश के दौरान हुए जलभराव और नालों की अधूरी सफाई को लेकर निगम प्रशासन को घेरा। विपक्ष का कहना था कि जनता से जुड़े कई अहम मुद्दों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि कई महत्वपूर्ण विषयों को एजेंडे में पर्याप्त स्थान नहीं दिया गया। सूत्रों के अनुसार, परिषद का एजेंडा समय पर पार्षदों तक नहीं पहुंचने के मामले में निगमायुक्त ने सभी जोन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। बैठक के दौरान शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर चर्चा हुई और प्रशासन से जवाब भी मांगे गए।

Next Post

5 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Tue Jun 9 , 2026
कटनी: लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम कौड़िया में पदस्थ पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पटवारी ने सीमांकन करने के नाम पर शिव कुमार जायसवाल कौड़िया […]

You May Like