धरती माँ का भी रखे ख्याल !!

मंडला : एक पेड़ मां के नाम भारत सरकार द्वारा 5 जून 2024 विश्व पर्यावरण दिवस, एवं मन की बात के 111 एपिसोड में प्रधानमंत्री ने लोगों से अपनी माँ के नाम एक पेड़ अवश्य लगाने की अपील की है।प्रधानमंत्री ने कहा धरती भी माँ के समान हमारा ख्याल रखती हैं। धरती माँ हम सबके जीवन का आधार है, इसलिए हमारा भी कर्तव्य है कि, हम धरती माँ का भी ख्याल रखें। माँ के नाम पेड़ लगाने से अपनी माँ का सम्मान तो होगा ही, साथ ही धरती माँ की भी रक्षा होगी।

पतंजलि योग समिति मंडला के सदस्यों द्वारा अपने अपने माँ के नाम पर एक, एक फलदार और छायादार पेड़ श्री कल्याणेश्वर महादेव माँ रेवा आश्रम सिलपुरा में लगा कर इस अभियान का हिस्सा बनी। और इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अभियान में आश्रम की माता साध्वी मनीषानंद , सुनील बाली रामगोपाल पटैल,के. डी. दुबे,श्याम श्रीवास, राकेश गुप्ता, अरविन्द ज्योतिषी, राजेंद्र उपाध्याय,एस.पी.जायसवाल, मुकेश चौरसिया एवं हमारे साथयो ने आयोजन में पूर्ण समर्पण एवं साधुभाव से भाग लिया।

Next Post

बम्हनी थाने में धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज

Wed Jul 3 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email बैंक लोन के नाम और प्रलोभन देकर ग्रामीणों और महिलाओं से की धोखाधड़ी सात महिलाओं की शिकायत पर आरोपी महिला गिरफ्तार, जांच जारी बम्हनी पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार मंडला: ग्रामवासियों को अलग अलग प्रकार से […]

You May Like

मनोरंजन