स्ट्रोक के त्वरित उपचार, मरीजों की रिकवरी बढ़ाने और मृत्यु दर कम करने पर मंथन

ग्वालियर: गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय (जीआरएमसी) के न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. दिनेश उदैनिया ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर ग्वालियर और जीआरएमसी का गौरव बढ़ाया है। नई दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल स्ट्रोक कॉन्फ्रेंस में डॉ. उदैनिया को चेयरपर्सन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई, जहां देश-विदेश के न्यूरोलॉजी विशेषज्ञों ने स्ट्रोक उपचार की नवीनतम तकनीकों और दिशा-निर्देशों पर गहन चर्चा की।

कॉन्फ्रेंस में विशेष रूप से अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन और अमेरिकन स्ट्रोक एसोसिएशन द्वारा जारी नई गाइडलाइन पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान स्ट्रोक के त्वरित उपचार, मरीजों की रिकवरी बढ़ाने और मृत्यु दर कम करने के लिए अपनाई जा रही आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।
चेयरपर्सन के रूप में डॉ. दिनेश उदैनिया ने विभिन्न तकनीकी सत्रों का संचालन किया तथा विशेषज्ञों के बीच हुए विमर्श को दिशा प्रदान की। चिकित्सा जगत के प्रतिष्ठित मंच पर उनकी यह भूमिका न केवल उनकी विशेषज्ञता की पहचान है, बल्कि जीआरएमसी की बढ़ती राष्ट्रीय प्रतिष्ठा का भी प्रमाण मानी जा रही है।

Next Post

बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में मारी 427 अंकों की उछाल, 23,654 पर खुला निफ्टी

Mon Jun 1 , 2026
भारतीय शेयर बाजार में उथल-पुथल के बीच सोमवार को रौनक लौटी। सेंसेक्स 427 अंकों की बढ़त के साथ खुला, जबकि निफ्टी में भी 106 अंकों की जोरदार तेजी देखी गई। भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से उथल-पुथल जारी है। सोमवार को बाजार में तेजी के साथ खुले। दोनों […]

You May Like