सुहागवती सरेयाम और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के पुत्र अजय सक्सेना भाजपा में शामिल

भोपाल,  मध्यप्रदेश के छिंदवाडा से महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं कांग्रेस के पूर्व मंत्री तेजी लाल सरेयाम की बहू सुहागवती सरेयाम और पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता दीपक सक्सेना के पुत्र अजय सक्सेना सहित चार सौ से अधिक पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद, प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा के समक्ष यहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
भाजपा में शामिल होने वालों में श्रीमती सरेयाम और श्री सक्सेना के अलावा जुन्नारदेव विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ नेता यासीन खान, कांग्रेस पूर्व महामंत्री ऐबाबू खान, वार्ड प्रभारी जमशेद खान, एनयूएसआई जिला प्रभारी आरिश खान, कांग्रेस नेता इदरिश अंसारी, नगरनिगम छिंदवाड़ा के नेता पार्षद राम शर्मा, छिंदवाड़ा नगर निगम के सभापति चंद्रभान देवरे, पूर्व मंडी अध्यक्ष नंदकिशोर सूर्यवंशी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, पार्षद सुनिता विजय पाटील, शिवानी सक्सेना, अभिनव मनोज कुशवाहा सहित 400 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने एवं छिंदवाड़ा के भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल मंच पर उपस्थित रहे।

Next Post

आबकारी विभाग की टीम ने जब्त की अवैध शराब

Thu Mar 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email झाबुआ,मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में आबकारी विभाग की टीम ने एक लाख 43 हजार रुपए से अधिक मूल्य की देशी शराब एवं महुआ लहान जब्त किया है। आबकारी विभाग के सूत्रों ने आज बताया कि आगामी लोकसभा […]

You May Like

मनोरंजन