निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा, तीन श्रमिक दबे, एक की मौत 

डिंडौरी। जिले के ग्राम करबेमटठा गाड़ासरई में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में तीन श्रमिक दब गए, जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं दो श्रमिक मलबे के नीचे दब गए, जिन्हें सरिया काटकर निकाला गया।

 

पुलिस के अनुसार बिछिया जिला मंडला निवासी अयोध्या राय का करबेमट्ठा गांव में करीब 8 माह से मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें मोरध्वज उर्फ 30 वर्ष, जागेश्वर पिता भोगसिंह, यशवंत सिंह व शंकर पिता जगदीश बंजारा कार्यरत है। चारों श्रमिक वही पर सोते रहे, आज काम चल ही रहा तभी तीन मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। यशवंत तो बाहर आ गया, वहीं तीनों श्रमिक मकान के मलबे में दब गए। मकान गिरते देख आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। खबर मिलते ही सभी लोग पहुंच गए, जिन्होंने मलबे में दबे श्रमिकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर मोरध्वज को डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, वहीं दो श्रमिकों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा है।

Next Post

जिला अस्पताल में इलाज कराना कुश्ती लडऩे जैसा?

Mon Jul 1 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email   नवभारत न्यूज खंडवा। जिला अस्पताल की ओपीडी पर सैकड़ों लोग कतार में हैं। पर्ची कटवाने के चारों काउंटर्स पर मेला लगा है। डाक्टर को दिखाने के लिए दो से तीन घंटे की लाइन है। इसके बाद […]

You May Like