आमाडांड में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो पलटने से दो महिलाओं की मौत, कई घायल

अनूपपुर। रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आमाडांड गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 10 से 12 लोग घायल हो गए। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक एमपी 65 बीबी 0776 में सवार लोग एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आमाडांड के पास वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सड़क किनारे पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही रामनगर थाना प्रभारी सुमित कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने डायल 112 और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान हेमवती पाव पति अर्जुन सिंह पाव 39 वर्ष निवासी डोला थाना रामनगर की आमाखेरवा अस्पताल मनेंद्रगढ़ में मौत हो गई। वहीं माया पाव पति रमेश पाव 35 वर्ष निवासी डोला ने बिजुरी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दी।

Next Post

बढ़ती मांग के बीच बीपीसीएल ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया; पूरे भारत में परिचालन, स्टॉक और आपूर्ति स्थिर बनी हुई है

Sat May 23 , 2026
मुंबई, 23 मई (वार्ता) भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि (बीपीसीएल) ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि देश में कुछ जगह ईंधन की मांग में हाल में देखी गयी वृद्धि के बावजूद, कंपनी के राष्ट्रव्यापी वितरण नेटवर्क में ईंधन और एलपीजी की आपूर्ति स्थिर और पूरी तरह से पर्याप्त बनी हुई […]

You May Like