‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़े प्रत्येक प्रदेशवासी: यादव

भोपाल, 30 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया है। मध्यप्रदेश सरकार भी पर्यावरण के प्रति गंभीर है। लगभग साढ़े 5 करोड़ पौधे मध्यप्रदेश में लगायेंगे। ऐसा प्रयास है कि प्रदेश में एक जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच अलग-अलग जिलों में इस अभियान को चलाया जायेगा।

डॉ यादव ने एक टीवी संदेश के माध्यम से कहा कि उन्हें संतोष है कि कई जिले जैसे इंदौर, 51 लाख पौधे लगाने वाला है। भोपाल ने बीस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है। एक दिन में 6 जुलाई को लगभग 12 लाख पौधे लगाने का भी लक्ष्य तय किया है। ऐसे कार्यों से ही पर्यावरण का माहौल बनता है। ऐसे में पौधारोपण कर न केवल हम पर्यावरण को बचाएंगे बल्कि वानिकीकरण में भी अपनी भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे आयोजन के प्रति सरकार गंभीर है, यह अभियान लगातार चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि आप सभी को इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हैं। आप अपने परिजन को लेकर, माता जी को साथ लेकर सेल्फी लें। अगर माता जी नहीं हैं तो उनके चित्र के साथ एक पौधा लगाकर सेल्फी ले सकते हैं। अभियान के अंतर्गत निर्धारित वेबसाइट पर भी चित्र अपलोड किया जा सकता है। इससे अन्य लोग प्रेरित होंगे। शासन प्रशासन द्वारा बताए गए निर्धारित स्थान पर पौधे लगाएं, सरकार उनकी देखभाल करेगी।

Next Post

जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने थल सेना प्रमुख के रूप में सम्भाला कार्यभार

Sun Jun 30 , 2024
गृह जिला रीवा में मनाई लोगो ने खुशी, कहा गौरव का क्षण है रीवा सैनिक स्कूल से पढक़र निकले, विंध्य के साथ प्रदेश गौरान्वित नवभारत न्यूज रीवा, 30 जून, जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने रविवार को 30 वें सेना प्रमुख का पदभार सम्भाल लिया. उन्होने जनरल मनोज पाण्डेय का स्थान लिया […]

You May Like