निषाद राज माझी समाज का नि:शुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

दमोह। निषाद राज माझी समाज सेवा समिति भोपाल म.प्र. व इकाई दमोह द्वारा शहर के आशीर्वाद गार्डन में नि:शुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया.रैकवार समाज अध्यक्ष राकेश रैकवार व मोंटी रायकवार ने बताया कि सम्मेलन में उन बच्चियों का भी परिचय कराया जा रहा है. जिनके माता-पिता नहीं हैं या फिर और कोई परेशानी है। ताकि उन्हें भी योग्य जीवनसाथी मिल सके.कार्यक्रम में सांसद राहुल सिंह, डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, गोपाल पटेल, पूर्व विधायक अजय टंडन, कपिल सोनी, वीरेंद्र दबे, संतोष रैकवार प्रदेश अध्यक्ष सहित रैकवार समाज के वरिष्ठजन मौजूद रहे.सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और युवक-युवतियों ने भाग लिया.

Next Post

छतरपुर में डेढ़ करोड़ की शराब से भरा ट्रक पलटा

Sun May 17 , 2026
छतरपुर। जिला मुख्यालय के ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत कैडी ब्रिज के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक कीमत की अंग्रेजी शराब से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पूरी तरह पलट गया। हादसे के […]

You May Like