चावल में साप्ताहिक तेजी; गेहूं, चीनी नरम; दालों, खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव

नयी दिल्ली, 17 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल का औसत भाव बढ़ गया। वहीं, गेहूं और चीनी में गिरावट रही जबकि खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 68 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,829 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 12 रुपये सस्ता हुआ और 2,773 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे का भाव भी 34 रुपये घटकर 3,256 रुपये प्रति क्विंटल रह गया।

सप्ताह के दौरान मूंग दाल की औसत कीमत 24 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चना दाल 22 रुपये और तुअर दाल पांच रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। उड़द दाल पांच रुपये सस्ती हुई। मसूर दाल की कीमत लगभग अपरिवर्तित रही।

बीते सप्ताह मूंगफली तेल 115 रुपये और पाम ऑयल 82 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। सरसों तेल 50 रुपये और सूरजमुखी तेल 20 रुपये फिसल गया। वहीं, वनस्पति 35 रुपये और सोया तेल 29 रुपये महंगा हो गया।

मीठे के बाजार में बीते सप्ताह गुड़ का औसत भाव 30 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया। वहीं, चीनी आठ रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

Next Post

राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Sun May 17 , 2026
इंदौर। त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार सुबह करीब 5:15 बजे आग लग गई। हादसा रतलाम जिले के आलोट के पास लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुआ। जानकारी के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस (12431) रात 3:45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी। राजस्थान में प्रवेश […]

You May Like