
भोपाल। टीटी नगर थाना इलाके में एक मकान से करीब लगभग साढ़े 11 लाख रुपये चोरी के मामला सामने आया है. पत्रकार कालोनी निवासी फरियादी की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है. पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को संदेह के घेरे में लिया है. चोरी की वारदात करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है.
टीटी नगर थाना प्रभारी गौरव दोहरे ने बताया कि पत्रकार कॉलोनी में हुई चोरी की घटना के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है. फरियादी के कुछ करीबियों पर शक जाहिर किया गया है. मामले में पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है. फरियादी अजय सिंह परिहार ने मामले में पुलिस से आरोपियों को पकड़ने और नकदी सहित जेवरात चोरी बरामद की मांग की है. फरियादी के अनुसार 22 अप्रैल को उनके सूने मकान में अज्ञात चोरों ने 9 लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात चोरी कर फरार हो गए थे. फरियादी के मकान से करीब साढ़े 11.50 लाख रुपए की चोरी हुई है.
फरियादी अजय सिंह परिहार ने बताया कि वह एक व्यापारी के तौर पर काम करते हैं. 22 अप्रैल को दोपहर के समय वह घर में ताला लगाकर दुकान गए थे. देर रात को रात करीब 11:30 बजे जब वह वापस लौटे तो घर का नजारा देखकर हैरान रह गए. चोर घर के पीछे के रास्ते से घुसे और कमरे की टिन शेड उठाकर अंदर प्रवेश कर गए. अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान कमरे में बिखरा पड़ा था. लॉकर में रखी सोने की चेन, अंगूठी और तथा घर खरीदने के लिए रखे गए 9 लाख रुपये नकद गायब थे. शिकायत के बाद टीटी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. पुलिस मामले में कार्रवाई करने में जुटी है.
