पाकिस्तान में चार आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद, (वार्ता) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के एक अभियान में चार आतंकवादी मारे गए।

पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक खुफिया आधारित अभियान शुरू किया गया था।
अभियान के दौरान दोनों पक्षों में हुई गोलीबारी में चार आतंकवादी मारे गए।

बयान के कहा गया है कि इन आतंकियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद हुए हैं।

——————————–

Next Post

इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा में बाढ़, भूस्खलन से तीन लोगों की मौत

Sat Mar 9 , 2024
जकार्ता, (वार्ता) इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गयी एवं 10 अन्य लापता हो गए है। स्थानीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रांतीय आपदा प्रबंधन और न्यूनीकरण एजेंसी फजर सुकमा की आपातकालीन इकाई […]

You May Like