महापौर की अगुवाई में स्वच्छता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे शहरवासी 

जबलपुर। शहर को स्वच्छता के पहले पायदान पर पहुँचाने और नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा एक भव्य ‘स्वच्छता जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में जनभागीदारी का एक अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला, जहाँ सैकड़ों स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और निगम कर्मियों ने कदम से कदम मिलाकर ‘स्वच्छ जबलपुर-श्रेष्ठ जबलपुर का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, सभी एम आई सी के सदस्यगण पार्षद और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने भी हाथों में स्वच्छता का संदेश देते हुए टीम के सदस्यों का उत्साह वर्धन किया।

रैली का शुभारंभ सिविल लाइन चौक से हुआ। हाथों में स्वच्छता के संदेश वाली तख्तियाँ और जुबां पर जागरूकता के नारे लिए उत्साह का सैलाब शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। इस दौरान महापौर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से अपील की कि वे कचरा सिर्फ डस्टबिन में ही डालें और अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। रैली का समापन अंबेडकर चौक पर हुआ।

महापुरुषों को नमन और पुष्पांजलि

रैली के समापन अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अमर वीर शहीद जनजातीय नायक राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह तथा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अभियान में नगर के सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Next Post

दिल्ली में सामूहिक बलात्कार: समय पूछने के बहाने महिला को चलती बस में खींचकर ले जाया गया, दो घंटे तक उसके साथ किया गया दुर्व्यवहार

Thu May 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 मई (वार्ता) एक भयावह घटना ने राष्ट्रीय राजधानी को एक बार फिर झकझोर दिया है। सोमवार देर रात दिल्ली के रानी बाग इलाके में एक चलती स्लीपर बस के अंदर 30 वर्षीय महिला का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई […]

You May Like