‘ताइवान के आसपास मंडरा रहे हैं चीन के विमान’

ताइपेई, 29 जून (वार्ता) ताइवान की सेना ने द्वीप के करीब मंडरा रहे चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 23 विमानों और पांच जहाजों का पता लगाया है।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को ‘एक्स’ पर कहा, “सुबह छह बजे तक ताइवान के आसपास चीन के 23 विमान और पांच जहाजों का पता चला। बीस विमान ताइवान के उत्तरी, मध्य, दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गए।” इवान के सशस्त्र बलों ने स्थिति की निगरानी की है और प्रतिक्रिया दी है।

गौरतलब है कि मई में, द्वीप के प्रशासन के नए प्रमुख लाई चिंग-ते के पदभार ग्रहण करने के दो दिन बाद चीनी सशस्त्र बलों ने ताइवान के आस-पास व्यापक सैन्य अभ्यास किया। उनसे अपने पूर्ववर्ती की स्वतंत्रता समर्थक नीति को जारी रखने की उम्मीद है।

Next Post

चश्मदीद 2 बच्चों की हत्याकऱ तालाब में फेंके शव, पुलिस ने कहा, डूबने से हुई मौत.

Sat Jun 29 , 2024
जबलपुर: दो बदमाशों ने मजदूर को घेरकर उसकी पीठ पर ताबड़तोड़ चाकू मारे। घटना देवरी गांव में शुक्रवार रात 11 बजे की है। मजदूर का आरोप है कि दो बच्चों ने घटना देख ली, इस वजह से बदमाशों ने उनकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिए।घायल मजदूर को रात […]

You May Like