
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र अंतर्गत जरुवाखेड़ा पेट्रोल पंप के पास अलग-अलग हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में कुल 6 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मानकचौक निवासी अश्विन सिंह यादव, कृष्णकांत यादव, कुंदन यादव और कनेरा गोड़ निवासी चिंतामन अहिरवार व रामरति पति चिंतामन — इन दोनों के वाहन आमने-सामने भिड़ंत में घायल हो गए। इन पांचों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। उसी पेट्रोल पंप के समीप एक मोटरसाइकिल ने दूसरी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और चालक मौके से भागने लगा। इस हादसे में जरुवाखेड़ा निवासी राजाराम रैकवार घायल हो गए। ग्रामीणों ने भाग रहे बाइक सवार को पकड़ लिया। घायल राजाराम को भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
