कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरजिला वाहन चोर गिरोह; मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपी दबोचे

सीहोर। कोतवाली पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपए के ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य वाहन बरामद किए हैं. यह गिरोह सीहोर सहित मंडी, इछावर, पार्वती और शुजालपुर क्षेत्र में सक्रिय था.

पुलिस के अनुसार देव राय ने 29 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मुरली नाका रोड स्थित रेत के पीठे से उसका ट्रैक्टर ट्रॉली सहित चोरी हो गया है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की.

टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया. आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली भोपाल के भौंरी क्षेत्र से बरामद किया गया. साथ ही गिरोह द्वारा मंडी, इछावर, पार्वती व शुजालपुर क्षेत्र में भी कई वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात सामने आई. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ट्रैक्टर, दो ट्रॉली, चोरी में प्रयुक्त कार एवं बाइक सहित 10 लाख रुपए के वाहन जब्त किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में पवन चोडिया उर्फ लल्ला , कृष्ण उर्फ कृष्ण गोस्वामी एवं रोहित वर्मा शामिल हैं.पुलिस के अनुसार गिरोह लोडिंग वाहन, पिकअप, एलपीडी, टवेरा एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली को निशाना बनाता था. अन्य थानों को भी आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना दी गई है.

Next Post

विजेश लुणावत की स्मृति में कार्यक्रम, सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प

Tue May 5 , 2026
भोपाल। मंगलवार को पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक कॉलेज सभागार में भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय विजेश लुणावत की स्मृति में ‘प्रिय विजेश यादें शेष’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और सांसद आलोक शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर […]

You May Like