दिल्ली से शहर आए युवक को चाकू से गोदा

जबलपुर: दिल्ली से शहर आए युवक को बदमाशों ने चाकू से गोद दिया। हमले में घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गए। पुलिस ने बताया कि  जय सिंह राजपूत   26 वर्ष निवासी जय प्रकाश नगर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह दिल्ली में रहकर काम करता है वर्तमान में जबलपुर अपने घर आया हुआ है।

रात 11-20 बजे जय प्रकाश नगर महराज की पट्टी के पास खडे होकर बातचीत कर रहा था तभी आर्यन पाण्डेय, गौरव गुप्ता आये एंव पुरानी रंजिश पर उसके साथ मारपीट कर दी। आर्यन ने चाकू से हमला कर उसे चोट पहुंचा दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

प्रदेशभर में वाहनों की खरीद- फरोख्त करने वाला रिमांड पर

Fri Jun 28 , 2024
जबलपुर: प्रदेशभर में गाडिय़ों की हेराफेरी करते हुए शासन को करोड़ो रुपये की चपत लगाने वाला ईनामी बदमाश अरूण मसीह को गिरफ्तार करने के बाद ओमती पुलिस ने न्यायालय में पेश करते हुए रिमांड में ले लिया है। विदित हो कि कुख्यात  बदमाश अरूण मसीह के खिलाफ ओमती थाने में […]

You May Like